चित्तौड़गढ़: शहर के बड़ी गवाडी क्षेत्र में कर्ज से परेशान युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, जिला चिकित्सालय में उखड़ गई सांसे
बड़ी गवाडी क्षेत्र में कर्ज से परेशान एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 24 वर्षीय महेश पुत्र चुन्नीलाल शर्मा पिछले कुछ दिनों से कर्ज को लेकर परेशान था। एक सूदखोर उसे बहुत तंग कर रहा था। उसने अपने भाई से ₹30000 मांगे तो उसने संबंधित पार्टी को अपने पास लाने की बात कही लेकिन वह उसे सामने नही लाना चाहता था।