ओरमांझी: लॉ यूनिवर्सिटी में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित
लॉ यूनिवर्सिटी में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न अधिनियम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर रिटायर जस्टिस अंबुज नाथ, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर और कुलपति अशोक आर पाटिल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। जस्टिस अंबुज नाथ ने कहा कि भारत में यौन उत्पीड़न कानून में अब भी कई कमियां हैं और इसका भविष्य अनिश्चित मोड़ पर है।