कोल: पहलगाम घटना पर हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर अलीगढ़ से दिल्ली तक पदयात्रा पर निकलीं अन्नपूर्णा भारती, पीएम से करेंगी मुलाकात
Koil, Aligarh | Apr 24, 2025 पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद देशभर में आक्रोश व्याप्त है। उक्त घटना के बाद अब अलीगढ़ की महामंडलेश्वर डॉ अन्नपूर्णा भारती ने पीएम मोदी पर हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। अन्नपूर्णा भारती गुरुवार को अलीगढ़ से दिल्ली तक पदयात्रा पर निकल चुकी है। पदयात्रा करते हुए डॉक्टर अन्नपूर्णा भारती दिल्ली पहुंचेगी और पीएम मोदी से मुलाकात करेंगीं।