बहरोड़: बहरोड़ में सांतोरिया गोत्र महापंचायत में नई कार्यकारिणी का गठन, शिक्षा और एकता पर जोर
Behror, Alwar | Apr 19, 2026 बहरोड़ कस्बे के जिलानी माता मंदिर परिसर में रविवार दोपहर करीब एक बजे हरियाणा-राजस्थान सांतोरिया गोत्र महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से खाप की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गई।