अनूपपुर: भालूमाड़ा में फोन पर गाली-गलौज से परेशान युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में फोन पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। वार्ड 17 भालूमाड़ा निवासी हिमांशु पासी (32) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति द्वारा उसे और उसकी पत्नी को फोन कर अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया। पीड़ित हिमांशु पासी के अनुसार, उसने ग्राम पंचायत लतार में कथित फर्जी तरीके से पैसे निकाले जाने की शिकायत 6 अप्रैल 2026 को की थी।