चूरू: गांव ढाढ़र के खेत में लकड़ी काट रहे युवक को सांप ने काटा, युवक को आईसीयू में भर्ती किया गया
Churu, Churu | Jun 13, 2026 चूरू के ढाढ़र गांव के खेत में खेजड़ी की लकड़ी काट रहे 35 वर्षीय युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होने लगा। परिजन उसे तुरंत निजी वाहन से चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया।