चितरंगी: एनटीपीसी सिंगरौली के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर निकाली गई जागरूकता रैली
एनटीपीसी सिंगरौली में विश्व पर्यावरण दिवस-2024 के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने हेतु जागरूकता रैली एवं विशाल पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। एनटीपीसी सिंगरौली में इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस “भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता’’ थीम के अनुसार मनाया गया। इस अवसर पर अंबेडकर भवन से कर्मचारी विकास केंद्र तक रैली का आयोजन भी किया गया।