केकड़ी: बाथरा कॉलोनी केकड़ी में आधी रात को बवाल, दो गुटों में भिड़ंत, तीन कारों में तोड़फोड़, एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Kekri, Ajmer | May 28, 2026 बाथरा कॉलोनी केकड़ी में बुधवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया।एक ही समाज के दो गुट आमने-सामने आ गए कहासुनी मारपीट,पत्थरबाजी और लाठी-डंडों के संघर्ष में बदल गई।घटना में घरों और वाहनों में जमकर तोड़फोड़ हुई।वारदात से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।गुरुवार शाम 5 बजे शहर थाने में एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।