महाराजगंज: महराजगंज जिला महिला अस्पताल में जिलाधिकारी का किया आकस्मिक निरीक्षण
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जिला महिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर ओपीडी, वार्ड, इमरजेंसी सहित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीजों व परिजनों से बातचीत कर उपचार, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई व स्टाफ के व्यवहार पर फीडबैक लिया। गर्भवती महिलाओं व नवजातों की विशेष देखभाल, ठंड से बचाव के इंतजाम और समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।