लालगंज: मलेट्री कंपाउंड के सामने सड़क किनारे झाड़ी में मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
लालगंज थाना व देहात कोतवाली के बॉर्डर पर स्थित मलेट्री कंपाउंड के सामने मिर्जापुर रीवा हाईवे पर सोमवार दोपहर बाद करीब 2:00बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। शव देखने पर तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। पहुंचे अरविंद कुमार गुप्ता ने शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों से शिनाख्त कराने में जुटे।