नवादा: नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने संकट मोचन मंदिर में की पूजा-अर्चना
Nawada, Nawada | Apr 6, 2026 नवादा लोकसभा क्षेत्र के सांसद विवेक ठाकुर सोमवार को अपने क्षेत्र पहुंचे। आगमन होते ही उन्होंने नवादा के प्राचीन और प्रसिद्ध श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर पहुंचते ही ब्राह्मणों तथा साधु-संतों ने सांसद का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। ब्राह्मणों द्वारा पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना आयोजित की गई।