पीपलखूंट: सरकारी मदद का इंतजार छोड़ खोरापाड़ा के ग्रामीणों ने खुद संभाली जिम्मेदारी, नोत कार्यक्रम से जुटाए ₹81,684
सुहागपुरा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोरापाड़ा (लाम्बाडाबरा) में जर्जर हो चुकी स्कूल भवन की छत की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने जनसहयोग का अनूठा उदाहरण पेश किया। सरकारी सहायता का इंतजार करने के बजाय गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से नोत कार्यक्रम आयोजित कर 81 हजार 684 रुपए की राशि जुटाई। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों, अभिभावकों, विद्यालय प्