बिलग्राम: 11 हजार वोल्ट लाइन तक पहुंचा जल जीवन मिशन की पाइपलाइन का फव्वारा, हादसे का खतरा, वीडियो हुआ वायरल
Bilgram, Hardoi | Jun 25, 2026 हरदोई के बिलग्राम विकासखंड की ग्राम पंचायत अतर्छा बुजुर्ग में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन में गंभीर लीकेज हो गया है तेज दबाव के कारण पानी का फव्वारा कई फीट ऊपर तक उछल रहा है,जो पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन के बेहद करीब पहुंच रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है