नबीनगर थाना कांड संख्या 213/25 के अपहृता 19 वर्षीय लड़की को नबीनगर स्टेशन से बरामद किया गया । वही थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि 9 जुलाई को लड़की के परिजन द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया था जिसके आलोक में कांड दर्ज कर लड़की को स्टेशन से बरामद कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।