सांगानेर: जयपुर की वैशाली नगर थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग की वारदातों का खुलासा करते हुए गिरोह के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया
जयपुर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदातों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी आरती सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही वैशाली नगर थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी किशन को गिरफ्तार किया है।