शिकोहाबाद: कटरा बाजार में 150 साल पुरानी मंडी जलकर खाक, कपड़े और सब्जियों की 60 से अधिक दुकानें जलीं, 6 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
150 साल पुरानी सब्जी मंडी में भीषण आग लगने से 60 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग की चपेट में आने से मार्केट के सामने स्थित एक गारमेंट की दुकान सहित 7 अन्य दुकानें भी धू-धू कर जल गईं। देर रात जब लोगों को घटना की जानकारी मिली, तब तक अधिकांश दुकानें जल चुकी थीं। सूचना मिलने पर पहुंची छह दमकल गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।