उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत कोण्डागांव जिले में महापरीक्षा का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सीईओ एवं जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में किया गया।इस विशेष अभियान में 16 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के अशिक्षित नागरिकों को साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।