छतरपुर नगर: ग्राम दालोंन में व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सिविल लाइन थाना प्रभारी ने दी विस्तृत जानकारी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम दालोन निवासी भरत सिंह नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर जानकारी साझा की है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था।इस संबंध में आज 03 मार्च को दोपहर करीब 2:00 बजे सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह ने विस्तृत जानकारी दी है।