मंदसौर: मंदसौर रेलवे स्टेशन रोड पर पानी की मोटर में ड्रग्स छुपाकर तस्करी करते 5 आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड क्षेत्र में पानी की मोटर में छुपाकर एमडी ड्रग्स और अफीम की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है, पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि कार्रवाई में 500 ग्राम एमडी ड्रग्स और 500 ग्राम अफीम बरामद हुई है,