दरभंगा: दरभंगा पुलिस का एक्शन: परेड से फिटनेस चेक, छापेमारी में 380 लीटर शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस लगातार कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अपनी आंतरिक तैयारी को भी मजबूत करने में जुटी है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस केन्द्र, लहेरियासराय में वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक रक्षित सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।