नीमडीह: आंडा गांव में दिनदहाड़े घुसा जंगली हाथी, घर तोड़कर मचाया भारी उत्पात
नीमडीह प्रखंड अंतर्गत आंडा गांव में रविवार शाम करीब चार बजे दिनदहाड़े झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी गांव में घुस आया और जमकर उत्पात मचाया. हाथी के अचानक गांव में पहुंचने से ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जबकि कई परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए. उत्पात के दौरान हाथी ने रघुनाथ सिंह के घर को निशाना ब