बिक्रमगंज: विक्रमगंज अनुमंडल के राजपुर में निगरानी विभाग ने सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
बिक्रमगंज अनुमंडल के राजपुर में आज शुक्रवार को करीब 1 बजे निगरानी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जनार्दन कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिकारी को 10,000 रुपये की घूस लेते समय पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने पूर्व नियोजित तरीके से जाल बिछाया था।