रीठी: लाल तलैया के पास मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी
Rithi, Katni | May 30, 2026 कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब लाल तलैया के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर रीठी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है