मुज़फ्फरनगर: बुढाना पुलिस की चेकिंग के दौरान हथियार तस्कर हत्थे चढ़े, चार आरोपी गिरफ्तार, एक अवैध पिस्टल और तीन तमंचे बरामद
बुढाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए चार हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया। संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुढाना-कांधला मार्ग पर दबिश दी गई। आरोपियों के पास से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, तीन .315 बोर तमंचे और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में अवैध हथियार सप्लाई का खुलासा हुआ, पुलिस नेटवर्क खंगाल रही है।