रीठी: गुरुजी गांव में जल जीवन मिशन पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, दो साल से सूखी पाइपलाइन और बर्बाद सड़क
Rithi, Katni | Apr 12, 2026 कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र के गुरुजी गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना पर सवाल उठ रहे हैं। रीठी तहसील के ग्राम पंचायत गुरुजी में दो साल पहले पाइपलाइन तो डाल दी गई, लेकिन आज तक गांव में पानी नहीं पहुंचा। उल्टा, गांव की सीसी सड़क को खोदकर बर्बाद कर दिया गया।