मानिकपुर: चित्रकूट में भीषण गर्मी से सड़क पर गिरे बुजुर्ग की ट्रैफिक सिपाही ने की मदद, ओआरएस पिलाकर दी राहत, वीडियो हुआ वायरल
चित्रकूट में मानवता की मिसाल पेश करते हुए ट्रैफिक सिपाही कमलेश विश्वकर्मा ने गर्मी से सड़क पर गिरे बुजुर्ग रामहित को छाया में बैठाकर ओआरएस पिलाया। उनकी तबीयत में सुधार हुआ। घटना का वीडियो बुधवार दोपहर 3 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल है। स्थानीय लोग सिपाही के कार्य की सराहना कर रहे हैं।