पन्ना: पन्ना में MPPSC प्रारंभिक परीक्षा संपन्न, 1765 में से 1406 अभ्यर्थी हुए शामिल
Panna, Panna | Apr 26, 2026 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज पन्ना जिला मुख्यालय के 6 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी रही। आंकड़ों की बात करें, तो जिले में कुल 1,765 परीक्षार्थियों में से प्रथम सत्र में 1,406 और दूसरे सत्र में 1,396 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।