करपी: खजूरी गांव: पत्नी से झगड़कर युवक ने पकड़ा हाई वोल्टेज तार, हालत गंभीर
Karpi, Arwal | May 16, 2026 खजूरी गांव में पत्नी से लड़कर 25 वर्षीय युवक राकेश मांझी ने शनिवार को दोपहर 1:00 बजे गांव के बधार में जाकर कृषि फीडर का हाई वोल्टेज तार पकड़ लिया। जिसके फल स्वरुप युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिवार जनों ने उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी पहुंचाया जहां से विशेष चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल अरवल रेफर कर दिया गया। युवक की चिकित्सा चल रही है।