पूर्णागिरि: टनकपुर में भाजपा ने कांग्रेस का पुतला फूंका, भाजपा सांसदों पर हमले और डॉ भीमराव अंबेडकर पर अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ
कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के विषय में गृह मंत्री अमित शाह को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों और संसद परिसर में राहुल गांधी व उनके समर्थकों द्वारा सांसद प्रताप सारंगी, मुकेश राजपूत पर शारीरिक हमले की घोर निन्दा करते हुए गुरूवार की शाम लगभग पांच बजे भाजपा कार्यकर्ताओ नें टनकपुर के तुलसी राम चौक में पुतला दहन किया।