शाहबाद: बबुराई गांव में दबंगों ने महिला को पीटकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बबुराई गांव में बुधवार को दोपहर 1:00 बजे दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक महिला को पीट कर घायल कर दिया। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दबंगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बबुराई निवासी विनोद कुमार पुत्र गंगा चरण की पत्नी के साथ घटना घटित हुई।