शाहबाद: दिलावरपुर प्रवेश द्वार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हरदोई रेफर
शाहाबाद शिरोमन नगर मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने की वजह से मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरायं कमालुद्दीन पुर निवासी आरिफ बुधवार को शाम 5:30 बजे दुर्घटना का शिकार हो गया।