कांधला थाना क्षेत्र के गांव श्यामगढ़ी में मारपीट की घटना हुई है। आरोप है कि चार युवक शराब के नशे में धुत होकर ग्रामीण के घर के बाहर हंगामा करते हैं। बुधवार को जब परिवार ने विरोध किया, तो मारपीट की गई। मारपीट में महिला व उसका बेटा घायल बताया जा रहा है। उधर, घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।