कोलारस: भारतीय किसान संघ कोलारस ने विभिन्न मांगों को लेकर कोलारस तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
भारतीय किसान संघ कोलारस ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार कोलारस को सोमवार शाम 4 बजे ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा गया कि इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने सहकारी बैंकों के 0% ब्याज ऋण की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाए जाने पर आपत्ति जताई।