रहटगांव: रहटगांव सहित जिले में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 12 मामले दर्ज
आज 5 मई शाम 6 बजे जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने जिलेभर में अवैध शराब के विक्रय, परिवहन और संग्रहण के खिलाफ सघन अभियान चलाया। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 61,788 रुपये बताया गया है।