बदायूं: बदायूं के नगला बरसुनिया गांव में छुट्टी पर घर आए पुलिस फॉलोवर की हुई मौत
Budaun, Budaun | Apr 9, 2026 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के नगला बरसुनिया गांव के रहने वाले 59 वर्षीय रामसेवक पुत्र सूबेदार पाठक जनपद संभल के थाना बहजोई पुलिस लाइन में तैनात थे । वह अपने गांव छुट्टी पर आए थे। तभी कल अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई तो परिजन उन्हें इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, जहां रास्ते में फॉलोवर रामसेवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।