बरियातु: बारियातू थाना काण्ड संख्या 82/23 के तीन फरार अभियुक्तों के घर न्यायालय के निर्देश पर चिपकाया गया इश्तेहार*
बारियातु पुलिस ने हेरहंज पुलिस के सहयोग से गुरुवार को हेरहंज थाना क्षेत्र के कसमार व खौराटांड मे फरार अभियुक्त के घर विधिवत इश्तेहार चिपकायाl जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर थाना कांड संख्या 82/23 धारा 317/34 के प्राथमिक अभियुक्त संगीता देवी ,उर्फ सुनिता देवी ,पति स्व कामेश्वर उरांव, ग्राम कसमार आदि है।