हुज़ूर: दो युवकों से 33 लाख रुपए की ठगी शेयर ट्रेडिंग और रियल स्टेट कारोबार में निवेश के नाम पर की वारदात
Huzur, Bhopal | Jul 10, 2026 राजधानी भोपाल में साइबर ठगी और निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं। एक मामले में शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 23लाख रुपए ठग लिए गए । वहीं, दूसरे मामले में रियल एस्टेट कारोबार में निवेश के नाम पर फिजियोथेरेपिस्ट से 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।