बाह: पिनाहट में आंधी-बारिश का कहर, टीनशेड गिरने से एक महिला की हुई मौत
पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव क्योंरी बीच का पूरा में शुक्रवार देर रात तेज आंधी और बारिश के दौरान घर की दीवार पर रखा टीनशेड भरभराकर गिर गया। हादसे के समय टीनशेड के नीचे सो रही करीब 32 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सुबह 8 बजे बताया कि परिजन उसे तत्काल बाह सीएचसी ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर