खुरई: नगर में महिला और बच्चों का चोर गिरोह सक्रिय, एक ही दिन में दो जगह मोबाइल चोरी
Khurai, Sagar | May 15, 2026 इन दिनों खुरई में एक महिला और दो बच्चों का चोर गिरोह सक्रिय है,शुक्रवार रात लगभग 9 बजे नेहरू वार्ड निवासी अशोक राठौर ने बताया कि सुबह उनकी पत्नी घर के सामने मंदिर में पूजा करने गईं थी लौटते समय देखा कि एक बच्चा उनके घर से बाहर निकल रहा है,पकड़ कर तलाशी ली तो मोबाइल निकला, दया करके भगा दिया लेकिन दोपहर में इन्हीं लोगों ने खेरानाका से एक घर में मोबाइल चोरी किया