धामपुर: नहटौर में बुधवार सुबह नगरपालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जमकर हंगामा किया
नहटौर में बुधवार सुबह 11 बजे नगरपालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जमकर हंगामा किया। विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।आरोप है कि उन्हें सफाई कार्य के लिए नियुक्त किया गया था, लेकिन उनसे अन्य कार्य भी कराए जा रहे हैं। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने इसे कार्य का अनुचित आवंटन बताया।