मिर्ज़ापुर: चौबेटोला गोदाम में आग लगने पर विधायक ने गली में गंदगी की शिकायत पर इओ को लगाई फटकार, वीडियो वायरल
कटरा कोतवाली के चौबे टोला स्थित गोदाम में आग लगने के बाद मौके पहुंचे नगर विधायक से स्थानीय लोगों ने गली में फैली गंदगी की शिकायत किया तो वह मौके से ही इओ को फोन लगाकर जमकर फटकार लगाई, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया। उन्होंने कहा कि जनता के द्वारा तो उन्हें सुनना पड़ रहा है। यह ठीक नहीं है।