नगर पंचायत गोला में वार्डों के पुराने नाम बदलकर नये नाम रखे जाने को लेकर नगरवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने गुरुवार को एसडीएम गोला व नगर पंचायत प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि बिना जनसहमति के किए गए नामकरण को तत्काल रद्द किया जाए। वार्ड नंबर 9 के सैकड़ों लोगों ने कहा कि प्रशासन का यह निर्णय सही नहीं है।