कौंच: कोंच सीएचसी परिसर में खड़ी खराब एंबुलेंस में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Konch, Jalaun | Jun 22, 2026 कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी खराब एम्बुलेंस में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते एंबुलेंस धू-धू कर जलने लगी, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।