निघासन: निघासन तहसील क्षेत्र के झोलहू मेला मैदान पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने मोहर्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन तहसील क्षेत्र में मोहर्रम पर्व को लेकर निघासन के झोलहू बाबा मेला मैदान और कर्बला भूमि की सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। वही अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पवन गौतम ने निघासन कोतवाल के साथ झुलहू बाबा मेला मैदान मजार पर सर और कर्बलास्थल का स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।