कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मिर्जापुर में सकुशल सम्पन्न हुई यूपी-टीईटी परीक्षा
मिर्जापुर। जनपद में आयोजित यूपी-टीईटी परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल सम्पन्न हो गई। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए तथा सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। प्रशासन की सतर्कता के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में आयोजित इस परीक्षा में लगभग 30 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया। प्रदेशभर में परीक्षा को लेकर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए थे।