नर्मदापुरम: शासकीय होम्योपैथिक अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 60 रोगियों का हुआ परीक्षण
कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार शासकीय होम्योपैथिक औषधालय में विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। इस दौरान कुल 60 रोगियों को निःशुल्क होम्योपैथिक दवाओं का वितरण किया गया।