लातेहार: बरवाडीह में उपायुक्त के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया
उपायुक्त के निर्देश पर चुनाव के मद्देनजर बरवाडीह थाना क्षेत्र में भी लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता व दंडाधिकारी सह अंचल निरीक्षक सुरेश राम और थाना के एएसआई रविन्द्र कुमार समेत अन्य जवानों के द्वारा सोमवार को डेढ़ बजे वाहन जांच अभियान चलाया गया।इस दौरान वाहन के डिक्की आदि की जांच की जा रही है।