जौनपुर: कुल्हनामऊ हाईवे पर बस और बुलेट के बीच हुई भीषण टक्कर, दो लोग घायल
जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ हाईवे पर रोडवेज बस और बुलेट की जोरदार टक्कर में अचानक बुलेट में आ लग गई जिससे एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना में बुलेट जलकर राख हो गई। घटना के दौरान आस-पास के लोग मौके पर जुट गए। आननफानन में सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई