बिसौली: बिजली संकट को लेकर ग्राम पंचायत महेरा की महिलाओं ने बिजलीघर पर किया हंगामा, काफी देर तक लगा जाम
Bisauli, Budaun | May 22, 2026 जनपद के थाना वजीरगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेहरा की महिलाओं ने बिजली समस्या को लेकर शुक्रवार को 1:00 बजे करीब बिजलीघर पर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने करीब एक घंटे तक जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। जाम के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसमें एंबुलेंस और अन्य गाड़ियां भी फंसी रहीं।