कोंच: मोहर्रम को लेकर 26 जून को कोंच एवं आंती थाना क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
Konch, Gaya | Jun 25, 2026 मोहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 26 जून को कोंच एवं आंती थाना क्षेत्र के सभी विद्युत फीडरों से बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। यह जानकारी कनीय विद्युत अभियंता विकास कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन एवं थानाध्यक्ष के निर्देश पर सुबह 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक बाधित रहेंगे।